Saturday, 28 February 2009

आपका कम्प्यूटर डेस्कटॉप है, आपके जीवन का आईना!

सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है. इंसान की पहचान उसके कम्प्यूटर डेस्कटॉप से भी हो सकती है.

विंडोज़ विस्टा द्वारा कराए गए एक सर्वे से भी पता चला है कि डेस्कटॉप का अध्ययन कर व्यक्ति के स्वभाव और उसके जीवन मूल्यों के बारे मे जाना जा सकता है.

एक अमेरिकी समाचार पत्र की खबर के अनुसार, मानव मनोविज्ञान को समझने का आसान तरीका व्यक्ति के कम्प्यूटर डेस्कटॉप की जाँच हो सकता है.

मनोविज्ञानी डोना डाउसन के अनुसार, लोग अपना डेस्कटॉप सजाते समय इस ओर गौर नहीं करते लेकिन उनका डेस्कटॉप उनके स्वभाव और उनकी प्राथमिकताओं के बारे मे काफी जानकारियाँ दे देता है. डेस्क्टॉप देखकर जाना जा सकता है कि व्यक्ति कलाकार है, अंतर्मुखी है, भावुक है, बेपरवाह है या स्वप्नशील है आदि.

Image

कुछ उदाहरण देखिए:

  • यदि डेस्कटॉप पर कोई आइकन ही ना हों तो इसका मतलब कि वह व्यक्ति अपनी निजी जिंदगी को गुप्त रखता है और अंतरमुखी है.
  • यदि डेस्कटॉप पर बेतरतीब आइकन हों तो इसका मतलब कि वह व्यक्ति बेपरवाह स्वभाव का है.
  • यदि किसी व्यक्ति के डेस्कटॉप पर उसके परिवार के सदस्यों की फोटो हो तो इसका मतलब कि वह व्यक्ति अपने परिवार को “हद से अधिक” चाहता है. और उसकी प्राथमिकता परिवार के आसपास घूमती है.
  • यदि डेस्कटॉप पर उत्साहवर्धक वाक्य लिखे हों तो इसका मतलब कि व्यक्ति दूसरों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाता है, और थोडा असुरक्षित महसूस करता है.
  • यदि आइकन दोनों तरफ बराबर रखे हुए हों तो इसका मतलब कि वह व्यक्ति अपने जीवन मे संतुलन बनाकर चलता है.
  • यदि आइकनो को कई समूहों मे रखा गया हो तो इसका मतलब कि उस व्यक्ति को सबकुछ हाथों हाथ चाहिए होता है.

यह लेख पढने के तुरंत बाद शायद आप अपना डेस्कटॉप जाँचना चाहेंगे!

Source tarakash.com

No comments: