
यह एक ऑडियों कम्प्यूटर सिस्टम है, जो किसी म्यूजिक प्लेयर जैसा लगता है. इस डिवाइज़ को माइक्रोसोफ्ट के पूर्व इंजीनियर क्लिफ सिमीट ने लिटरेसी ब्रिज नामक एक स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से बनाया है. यह डिवाइज करीब 10$ के अंदर उपलब्ध होता है और इसका नाम है टाकिंग बुक डिवाइज़.
इस डिवाइज के अंदर स्पीकर लगे हुए हैं और आवाज शुरू करने, बंद करने आदि के लिए प्ले, पौज़, स्टाप आदि बटन दिए हुए है. इसमें एक यूएसबी कनेक्टर है जिससे किसी भी कम्प्यूटर से डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है.
यह डिवाइज़ अफ्रीका के घाना जैसे देश में शिक्षा और कृषि के क्षैत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है. घाना में लिटरेसी ब्रिज ने एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. इस प्रोजेक्ट के तहत घाना के सुदूर ग्रामीण क्षैत्रों में किसानो तथा अन्य लोगों को शिक्षित किया जा रहा है.
घाना के कृषि अधिकारी कृषि संबंधी जानकारियाँ इस डिवाइज़ में भर देते हैं और फिर गाँव की चौपाल पर लोगों को सुनाते हैं. इसका इंटरफेस इतना आसान है कि बच्चे, बुढे, अपंग और अंध व्यक्ति भी इसका आसानी से उपयोग कर पाते हैं. गाँवों में बिजली आसानी से उपलब्ध नहीं होती है इसलिए यह डिवाइज जिंक बैटरी, सोलर बैटरी तथा अन्य किसी भी बैटरी से चल सकता है.
भारत में:
बंगालुरू की अक्षर फाउंडेशन क्लिफ सिमीट के सहयोग से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. कर्णाटक में बंगालुरू और हुबली में दो प्रोजेक्ट शुरू किए गए है. इस समय भारत में यह डिवाइज करीब 15 डॉलर मे मिलता है. लेकिन इस संस्था का प्रयास इसे मात्र 5 डॉलर मे उपलब्ध करवाने का है.


No comments:
Post a Comment