
ऑस्ट्रेलिया के संशोधकों ने एक ऐसी घरेलू फ्रीज बनाई है जो सौर और पवन ऊर्जा से चलती है.
इस फ्रीज का व्यापक इस्तेमाल शुरू हो जाने के बाद विश्व में ग्रीनहाउस गेस उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण को पहुँचने वाला नुकसान भी कम होगा. यह फ्रीज अपने भीतर 2 से 4 डिग्री तक का तापमान बनाए रखता है और स्वचालित तरीके से चालू और बंद हो सकता है.
इस फ्रीज को सेम वेस्ट नामक इंजीनियर की अगुवाई मे बनाया गया है. इस फ्रीज की वजह से यह साबित होता है कि हम रोजमर्रा के कामकाज मे उपयोग की जाने वाली चीजों को यदि परिस्कृत करें और नए विचारों पर काम करे तो सुविधाओं से समझोता किए बिना भी पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं.
( Source tarakash.com )


No comments:
Post a Comment