Tuesday, 20 January 2009

दूनिया के 25% स्तनधारी जीव अपने अंत की ओर

विज्ञान पत्रिका साइंस के नए संस्करण में चौंका देने वाली रपट छपी है, जिसके अनुसार दूनिया के करीब 25% स्तनधारी जीव अपने अंत के एकदम करीब है. .. इन जीवों में अफ्रीका के हाथी, फिशिंग केट, तस्मानियन डेविल, केस्पीयन सील आदि प्रमुख हैं.  अरिज़ोना स्टेट विश्वविद्यालय के एंड्रेउ स्मिथ के अनुसार, यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति है. लाखों वर्षों के उत्क्रांति काल के बाद आज दूनिया में एक पर्यावरणीय संरचना बनी है. स्तनधारी जीव इस सरंचना के आधार हैं. लेकिन आज 25 से 35% तक स्तनधारी जीव खतरे में हैं. यह शोध दूनिया के 130 देशों के 1800 से अधिक वैज्ञानिकों के दल ने मिलकर की है. उनके कलन के अनुसार दूनिया के 5487 विभिन्न प्रकार के स्तनधारी जीवों में से 1141 प्रकार के जीव अपने खात्मे की ओर हैं. एक शीर्ष वैज्ञानिक का कहना है कि, इससे दुखद स्थिति और क्या हो सकती है कि हमारे जीवनकाल में ही हम इनमें से कई जीवों को इस दूनिया से विदा होते देख लेंगे. स्तनधारी जीव पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं. क्योंकि किसी एक स्तनधारी जीव के अंत का मतलब होता है कई अन्य प्रकार के जीवों की जिंदगी पर खतरा. पृथ्वी के इकोलोजिकल सिस्टम में दरार बढ रही है. ग्लोबल वार्मिंग और कई जीवों का सुमूल नाश पृथ्वी के वातावरण के लिए हानिकारक है.

Imageतस्मानियन डेविल जो कुछ दिनों बाद सिर्फ चित्रों में बचेगा 

( Source tarakash.com )

No comments: