
सामान्य शिष्टाचार : टेलिफोन पर
- सम्भव हो वहाँ तक तीसरी घंटी बजने से पहले फोन उठा लें.
- सबसे पहले हैलो या नमस्कार कहते हुए अभिवादन जरूर करें तथा अपना परिचय दें.
- आगे बातचीत जारी करने से पहले (आपने फोन किया हो तब तो अवश्य ही) सामने वाले का परिचय ले लें. जैसे, " मैं फलां बोल रहा हूँ, क्या जान सकता हूँ मैं किससे बात कर रहा हूँ?"
- बातचीत के दौरान आवाज व भाषा सौम्य रखें.
- सामने वाले की बात बिना बाधा डाले सुनें.
- होल्ड (प्रतिक्षा) पर रखने से पहले सामने वाले व्यक्ति से अनुमति लें तथा होल्ड बटन दबाना न भूले वरना अनजाने में ही इस तरफ हो रहा वार्तालाप दुसरी तरफ सुनाई देता रहेगा.
- होल्ड पर रखे हुए को ज्यादा समय लग रहा हो तो उसे भूले नहीं, बीच बीच में पूछते रहें की उन्हे कोई परेशानी तो नहीं, थोड़ा समय लग सकता है.
- कोल ट्रांसफर (स्थानांतरित) करते समय सामने वाले व्यक्ति को बता दें की आप किस व्यक्ति के वहाँ ट्रांसफर कर रहें है.
- जिसके पास ट्रांसफर किया है उन्हे भी पहले बताये की किसका फोन है, जिसेके लिए आप कोल ट्रांसफर करना चाहते है.
- अगर गलत नम्बर पर कोल हो गया है तो सामने वाले को इससे हुई परेशानी के लिए क्षमा अवश्य मांगे.
- किसी को कोल का समय दिया हो तो समय पर फोन करें, वरना कोई आपके कोल की प्रतिक्षा में अपना समय नष्ट कर रहा होगा.
- सम्भव हो तो बाहर जाते समय फोन को वोइसमेल पर कर दें, या अपने मोबाइल पर कोल ट्रांसफर कर लें.
Source: Tarakash.com


No comments:
Post a Comment